Sanjeev

#

About Author

जन्‍म : 6 जुलाई, 1947 को बांगर कलाँ गाँव सुल्‍तानपुर (उ.प्र.)। सनदों में नाम : राम सजीवन प्रसाद। शिक्षा : बी.एस.सी., ए.आई.सी (भारत), शिक्षा-दीक्षा, नौकरी पश्चिम बंगाल में। कृतियाँ : लगभग सवा सौ कहानियाँ, उपन्यास और विविध लेखन। प्रकाशित रचनाएँ- कथा संग्रह : तीस साल का सफरनामा, आप यहाँ हैं, भूमिका और अन्य कहानियाँ, प्रेतमुक्ति दुनिया की सबसे हसीन औरत, ब्लैक होल, खोज, गति का पहला सिद्धान्त, गुफा का आदमी, दस कहानियां, गली के मोड़ पर सूना-सा कोई दरवाजा, संजीव की कथायात्रा-पड़ाव-1,2,3; उपन्यास : किशनगढ़ के अहेरी, सर्कस, सावधान! नीचे आग है, धार, पाँव तले की दूब, जगंल जहाँ शरू होता है, सूत्रधार, रानी की सराय, आकाश चम्पा, रह गई दिशाएँ इसी पार। बाल उपन्यास : रानी की सराय, डायन। कृतियों पर फिल्में : सावधान! नीचे आग है उपन्यास पर काला हीरा नामक टेलीफिल्म, 'प्रकाश झा प्रोडक्शन' द्वारा हिमरेखा कहानी पर फिल्म निर्माणाधीन; श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित फिल्म वेल डन अब्बा कहानी फुलवा का पुल पर आधारित। सम्मान : प्रथम पुरस्कार : सारिका : सर्वभाषा कथा प्रतियोगिता, 1980; प्रथम कथाक्रम सम्मान लखनऊ, 1997, इंदु शर्मा स्मृति अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, 2001; भिखारी ठाकुर लोक सम्मान, 2005; 'पहल' सम्मान, 2006; सुधा स्मृति सम्मान, 2008। सन् 1965 से 2003 तक इंडियन आयरन एंड स्टील कं. कुल्टी (पं.ब.) में रसायनज्ञ। सम्प्रति : कार्यकारी सम्पादक, हंस, मासिक।