Mahesh Katare

#

About Author

महेश कटारे

आत्मज: श्रीमती पार्वती देवी, पं. रामगोपाल कटारे

जन्म: जनवरी 1948 में (सरकारी जन्मतिथि: 14 दिसंबर, 1946)

स्थान: ग्राम - बिल्हैटी, जिला ग्वालियर (म.प्र.)

आजीविका: खेती, कुछ सालों तक स्कूल मास्टर की।

प्रकाशन (रचनाएँ) -

कहानी-संग्रह: समर शेष है, इतिकथा अथकथा, मुर्दास्थगित पहरूआ, छछियाभर छाछ, सातपान की हमेल, देहात, फागुन की मौत, मेरी प्रिय कथाएँ, गौरतलब कहानियाँ।

नाटक: महासमर का साक्षी, अँधेरे युगांत के, पंचरंगी। हे राम!, इन्द्रधनुष (कथानाट्य), विभाजन (शीघ्र प्रकाश्य)

यात्रावृत्त: पहियों पर रात-दिन, देस-बिदेस दरवेश।

अन्य: नजश्र इधर-उधर, समय के साथ-साथ

उपन्यास: कामिनी काय कांतारे (दो खण्ड), (नया रूप) भर्तृहरि: काया के वन में, कालीधार हिन्दी एवं कुछ अन्य भारतीय भाषाओं में (अनूदित) कहानियाँ, आलेख, नाट्य, बैले प्रकाशित - प्रसारित, मंचन भी, कहानी - ‘पहियों पर चढ़े सुख’ लघु फिल्म प्रदर्शित, नाटय्मंचन।

पुरस्कार/ सम्मानादि: सारिका (कथा पत्रिका) सर्वभाषा कहानी प्रति – प्रथम पुरस्कार -1984, वागीश्वरी सम्मान, म. प्र. साहित्य परिषद/म.प्र. साहित्य अकादमी के कथा पुरस्कार, प्रेमचंद कथा पुरस्कार, शमशेर सम्मान-2005, कथाक्रम सम्मान-2009, राजभाषा परिषद बिहार सम्मान-2010, ढींगरा फाउंडेशन कथा-सम्मान-2014 (कनाडा), कुसुमांजलि सम्मान-2015, श्रीलाल शुक्ल स्मृति, इफको सम्मान-2019, स्पंदन कथा शिखर सम्मान-2020, ‘वसुधा’ के कहानी विशेषांक का संपादन

आजीविका: खेती से

संपर्क सूत्रा: निराला नगर, सिंहपुर रोड, मुरार, ग्वालियर-474006 (म.प्र.)

मो.: 94253-64213मो.: 94253-64213