Veena Shrivastav

#

About Author

वीना श्रीवास्तव जन्मतिथि:14 सितम्बर शिक्षा- स्नातकोत्तर । सम्प्रति: कार्यकारिणी सदस्य (झारखंड), पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की कार्यकारी पर्षद लेखन: हिंदी की प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं हंस, वागर्थ, नवनीत, अक्षर पर्व, कथाक्रम, समसामयिक परिवेश, उड़ान, संस्कार सुगंध आदि समेत प्रतिष्ठित हिन्दी दैनिक प्रभात खबर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम्स, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, हरिभूमि आदि में कविताएं, कहानी व आलेख प्रकाशित। झारखंड के अग्रणी हिंदी दैनिक ‘प्रभात खबर’ में वर्ष 2012 से लगातार साढ़े सात वर्षों तक कॉलम लेखन। रेडियो नाट्य लेखन। प्रकाशन: एकल कविता संग्रह-: ‘तुम और मैं’, ‘मचलते ख़्वाब’, ‘लड़कियां’ (लम्बी कविताएं), चोंच भर बादल (भारतीय ज्ञानपीठ), संपादन -: ‘शब्द संवाद’, साझा संग्रह -: ‘अनुगूंज’, ‘ख़ामोश, ख़ामोशी और हम’, ‘ख़्वाब ईसा हुए साँसें सुकरात’, ‘काव्य दर्पण’, ‘नीलाम्बरा’, ‘चमकते कलमकार’, ‘काव्य मयूरी’। दो खंडों में कॉलम का संकलन 1. खिलखिलाता बचपन- आदतें और संस्कार 2. परवरिश करें तो ऐसे करें। हेरिटेज झारखंड की त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका ‘भोर’ की संपादक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान: अनातोली परपरा सम्मान, कला सिंधु सम्मान, प्रमोद वर्मा युवा सम्मान, नारायण लाल परमार सम्मान, साहित्य सरिता सम्मान, कात्यायनी सम्मान, शान-ए- झारखंड, शिक्षा साहित्य सेवा सम्मान, सम्मेलन शताब्दी सम्मान, क्षीर भवानी योगेश्वरी साहित्य सम्मान, श्याम धारा सम्मान, तेजमन स्वर्णकार साहित्य गौरव सम्मान, साहित्य सरोज सम्मान, तेजस्विनी सम्मान, सुभद्रा कुमारी चौहान पुरस्कार, अरुणिमा स्मृति सम्मान, शब्द मधुकर सम्मान, स्वयंसिद्धा सम्मान, अरुणिमा स्मृति सम्मान, उत्कृष्ट कला सम्मान। सम्पर्क: सी- 201, श्रीराम गार्डेन, कांके रोड, रांची– 834008 (झारखंड) मोबाइल: 9771431900