Rishi Bhushan

#

About Author

डॉ. ऋषि भूषण चौबे जन्म : 4 अप्रैल,1979, दलसागर, बक्सर, बिहार। शिक्षा: जेएनयू, आगरा विवि, बीएचयू, बर्दवान विवि। कार्य-संस्थान: अभी, सहायक प्राध्यापक, हिन्दी विभाग, प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय (पूर्व में, प्रेसीडेंसी कॉलेज), कोलकाता, प. बंगाल। पहले, भारतीय परीक्षण सेवा, भारत, (भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर) केंद्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा (दिल्ली केंद्र)। प्रकाशन: भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर से प्रकाशित पाँच (भाषा-साहित्य परीक्षण संबंधी शोध आधारित सम्पादित) पुस्तकों के निर्माण में संपादकीय सहयोग। शोध पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों में कुछ स्वतंत्र आलेख। अगली पुस्तक- 'भाषा-विचार'। संयोजन: व्याख्यान माला- 'प्रेमचंद अंतर्विषयक व्याख्यान माला', 'पाणिनि भाषा व्याख्यान माला', 'टैगोर व्याख्यान माला'( साहित्य एवं इंडोलॉजी), 'डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्यख्यान माला', 'राहुल सांकृत्यायन शोध संगोष्ठी'। राष्ट्रीय संगोष्ठी - 'बोली और पहचान संकट', 'भारतीय स्त्री-लेखन', 'तुलनात्मक भारतीय साहित्य' आदि। आलेख वाचन: राष्ट्रीय-अन्तराष्ट्रीय संगोष्ठियों में भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विषयक कुछ शोध-पत्रों की प्रस्तुति। भाषाई-समझ: मातृभाषा-भोजपुरी, अन्य- हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, ओडिया, संस्कृत, उर्दू (नागरी लिपि में)। सम्पर्क: ईमेल- rishi.hindi@presiuniv.ac.in, rishi.choubey@gmail.com,