Rajee Seth

#

About Author

जन्म: नौशेहरा छावनी, अविभाजित भारत 1935 शिक्षा: एम. ए. अंग्रेज़ी साहित्य। विशेष अध्ययन- तुलनात्मक धर्म और भारतीय दर्शन लेखन: जीवन के उत्तरार्द्ध में 1974 से प्रारम्भ। उपन्यास, कहानी, कविता, समीक्षा, निबंध आदि सभी विधाओं में। प्रकाशन: तत्-सम (उपन्यास), निष्कवच (दो लघु उपन्यास), अंधे मोड़ से आगे, तीसरी हथेली, यात्रा-मुक्त, दूसरे देशकाल में, यह कहानी नहीं, सदियों से, गमे -हयात ने मारा, मार्था का देश, ख़ाली लिफ़ाफ़ा, किसका इतिहास (कहानी संग्रह), अगेन्स्ट माईसेल्फ़ एंड अदर स्टोरीज़, अनआर्म्ड (अंग्रेज़ी में अनूदित), मेरे लई नई (पंजाबी में अनूदित), मीलों लम्बा पुल (उर्दू में अनूदित) अनुवाद: रिल्के के पत्रों के दो संग्रह: पत्र-युवा कवि के नाम तथा रिल्के के प्रतिनिधि पत्र। दिनेश शुक्ला के नाटक ‘पल्लवी परणी गई’ का हिंदी अनुवाद। पाँच पुस्तकें एम. ए. के पाठ्यक्रम में रही है। सम्पादन: साहित्यिक पत्रिका ‘युगसाक्षी’ लखनऊ का 1987 से आठ वर्ष सह-सम्पादन, भारतीय कहानियाँ (1987-88) भारतीय ज्ञानपीठ के लिए सम्पादित) सम्मान: अनंत गोपाल शेवड़े पुरस्कार, हिंदी अकादमी पुरस्कार, भारतीय भाषा परिषद, वाग्मणि सम्मान, रचना पुरस्कार, कथा-साहित्य ‘रचना’ पुरस्कार। प्रथम टैगोर अवार्ड (अंतर्राष्ट्रीय) उपलब्धियाँ: फ़ेलो, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला, 1996-98.