Shailendra Sagar

#

About Author

जन्म : 5 अप्रैल 1951 को रामपुर उ.प्र. में। अंग्रेजी साहित्य में एम.ए. करने के बाद तीन वर्ष का अध्यापन, 1974 में उ.प्र. राज्य सिविल सर्विस में चयन और वर्ष 1976 से आईपीएस में सेवा। 2010 में पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लगभग सौ कहानियां, लघुकथाएँ प्रकाशित। अब तक तीन उपन्यास (चतुरंग, चलो दोस्त सब ठीक है व एक सुबह यह भी) और पाँच कहानी संग्रह प्रकाशित। स्त्री विमर्श पर दो पुस्तकों का सम्पादन। कहानी संग्रह 'माटी' पर विजय वर्मा सम्मान व उ.प्र. हिन्दी संस्थान द्वारा पुरस्कृत, उपन्यास 'चलो दोस्त सब ठीक है' पर उ.प्र. हिन्दी संस्थान का प्रेमचन्द सम्मान एवं कथाक्रम पत्रिका पर सरस्वती सम्मान। 1998 से प्रमुख साहित्यिक त्रैमासिकी 'कथाक्रम' का नियमित सम्पादन।