Sudha Singh

#

About Author

दिल्ली विश्वविद्यालय में वरिष्ठ प्रोफेसर।

कोलकाता में जन्म, कलकत्ता विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट तक की शिक्षा दीक्षा। एम. ए और बी. ए में स्वर्ण पदक। कलकत्ता विश्वविद्यालय से ही अध्यापकीय जीवन का आरंभ। तत्पश्चात विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन में लगभग पांच वर्षों तक अध्यापन। वहां से सन् 2004 में दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली। सन् 2010-12 तक विजिटिंग संस्थापक प्रोफेसर हिंदी पीठ, अश्गाबात, तुर्कमेनिस्तान, भारतीय विदेश मंत्रालय, भारत सरकार। सन् 2010 से सन् 2020 तक प्रोफेसर, हिंदी विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय, सन् 2020 से वरिष्ठ प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय।

अब तक आलोचना, मीडिया और स्त्री विमर्श पर लगभग तीस पुस्तकें प्रकाशित। जिनमें 'जनमाध्यम सैद्धांतिकी', 'भूमंडलीकरण और ग्लोबल मीडिया', 'ज्ञान का स्त्रीवादी पाठ', 'जनतंत्र जनमाध्यम और वर्तमान संकट', 'मध्यकालीन साहित्य विमर्श', 'स्त्री अस्मिता साहित्य और विचारधारा', 'स्त्री संदर्भ में महादेवी' आदि प्रमुख हैं। माध्यम और स्त्री विमर्श में एक जाना माना नाम।