S R Harnot

#

About Author

जन्म- २२ जनवरी १९५५ को हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला की पंचायत व गाँव चनावग में। शिक्षा- बी.ए (आनर्स), एम.ए (हिन्दी), पत्रकारिता, लोक सम्पर्क एवं प्रचार-प्रसार में उपाधि पत्र। कार्यक्षेत्र- वर्ष १९७३ से वर्ष १९७७ तक प्रदेश सरकार के औद्यौगिक विभाग की भूगर्भ शाखा में लिपिक के पद पर कार्य तथा उसके बाद हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम में वर्ष १९७७ में स्टैनोग्राफर के पद से नौकरी शुरू और वर्ष २०१३ जनवरी में उप महाप्रबन्धक (प्रचार एवं सूचना) के पद से सेवा अवकाश। लेखन पर्यटन और फोटोग्राफी में समान रूप से सक्रिय। प्रकाशित कृतियाँ- कहानी संग्रह -पंजा, आकाशबेल, पीठ पर पहाड़, दारोश, जीनकाठी, मिट्टी के लोग, लिटन ब्लाॅक गिर रहा है, कीलें, आधार चयन कहानियाँ, १० प्रतिनिध कहानियाँ, नदी गायब है (पर्यावरणीय चेतना की कहानियाँ-संपादनः डा. उषा रानी राव और माफिया (अंग्रेजी कहानी संग्रह-सरोज वशिष्ठ द्वारा अनुवादित)। कैंब्रिज स्कॉलर्ज, यू.के. से अंग्रेजी अनुवाद की पुस्तक कैट्स टाक (संपादनरू प्रो. मीनाक्षी ऍफ़ पॉल और खेमराज शर्मा) उपन्यास- हिडिम्ब। सम्मान व पुरस्कार- अन्तरराष्ट्रीय इन्दु शर्मा कथा सम्मान, जे.सी जोशी शब्द साधक जनप्रिय लेखक सम्मान, हिमाचल राज्य अकादमी पुरस्कार, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन और साहित्य सम्मान, अखिल भारतीय भारतेन्दु हरिश्चन्द्र एवार्ड, हिमाचल गौरव सम्मान, प्राचीन कला केन्द्र चण्डीगढ़ द्वारा श्रेष्ठ साहित्य सम्मान, हिमाचल केसरी एवार्ड, दिव्य हिमाचल दैनिक समाचार पत्र द्वारा हिमाचल दिस वीक अंग्रेजी साप्ताहिक के माध्यम से ‘फिक्शन राइटर ऑफ द ईयर एवार्ड। हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र ‘दिव्य हिमाचल‘ का एक्सेलेंस एवार्ड-२०१९.