Ramnirjan Parmalendu

#

About Author

जन्म : भाद्रपद कृष्ण दशमी, शुक्रवार विक्रम संवत् 1992 तदनुसार 24 अगस्त, 1935 पूर्व यूनिवर्सिटी प्रोफेसर (हिन्दी), बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर (बिहार)। लेखन कार्य : 1953 से अब तक भारत की विभिन्न छोटी और बड़ी पत्रिकाओं में सहस्राधिक मौलिक रचनाओं का प्रकाशन हुआ। सुदीर्घ, गहन और व्यापक साहित्य-साधना। भारतेन्दु काल के भूले बिसरे कवि और उनका काव्य, भारतेन्दु काल का अल्पज्ञात हिन्दी गद्य साहित्य आदि अनेक ग्रन्थों का लेखन। विशेषज्ञता : हिन्दी साहित्य का इतिहास विशेषतया उन्नीसवीं शताब्दी का सम्पूर्ण हिन्दी साहित्य, हिन्दी पत्रकारिता का इतिहास, देवनागरी लिपि आन्दोलन का इतिहास, राष्ट्रलिपि, उन्नीसवीं शताब्दी के हिन्दी गद्य की विभिन्न विधाएँ, हिन्दी के आरम्भिक उपन्यास, भारत में सार्वजनीन लिपि की अवधारणा का इतिहास और उसमें हिन्दीतर भाषियों का अवदान, नवलेखकों का मार्गदर्शन आदि। हिन्दी साहित्य के इतिहास की टूटी हुई कड़ियों को जोड़ने हेतु सदैव सक्रिय और उसकी भ्रान्तियों के निवारणार्थ निरन्तर निष्ठापूर्वक समर्पित। शोध निर्देशन : अखिल भारतीय स्तर पर अनेक अनुसंधाताओं ने पी-एच.डी. और डी.लिट्. की शोधोपाधियाँ प्राप्त कीं। शोध निर्देशक के रूप में लब्धप्रतिष्ठ। सम्पर्क : दक्षिण दरवाजा, गया-823001 (बिहार)।

Writings

लेख