This is an ebook only and can't be downloaded and printed.
Add To BookRack
Title:
Hamara Bundelkhand
Description:
हमारा बुन्देलखण्ड पुस्तक ने बुन्देलखण्ड की संस्कृति को वैश्‍विक स्तर पर युवा पीढ़ी को आकर्षित किया है। बुन्देलखण्ड भारत देश का हृदयस्थल है। साहित्य संस्कृति की दृष्‍टि से अत्यन्त समृद्ध है। क्षेत्रफल की दृष्‍टि से विशाल व व्यापक है। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कई जिले बुन्देलखण्ड के अन्तर्गत आते हैं जहाँ बुन्देली बोली जाती है। बुन्देलखण्ड का प्राचीन गौरव व इतिहास, पुरातत्व, स्थापत्य कला, धर्म, अध्यात्म, शिल्पकला सांस्कृतिक चेतना की दृष्‍टि से अनुपम है। हमारा बुन्देलखण्ड पुस्तक के पूर्व बुन्देलखण्ड समग्र विश्वकोश योजना तैयार की गयी है ताकि हम सभी व हमारी आने वाली पीढ़ी बुन्देलभूमि के इतिहास, साहित्य, अनुपम शिल्पकलाओं को अद्यतन खोजकर यहाँ की भूमि, कृषि, जलवायु, नदी, पर्वत, वन, पर्यटन, धर्म, अध्यात्म, दर्शन, आदि की समग्र जानकारी एक स्थान पर देख सकें ।