This is an ebook only and can't be downloaded and printed.
Add To BookRack
Title:
Ek Nayi Menka
Authors:
Description:
‘एक नई मेनका’ हिंदी की सुप्रसिद्ध लेखक रमणिका गुप्ता की कहानी का नाट्य स्वरूप है। यह नाटक भारतीय मिथक से अलग आज के स्वरूप पर प्रकाश डालता है। भारतीय मिथक के अनुसार देवराज इंद्र ऋषि विश्वामित्र का तप भंग करने के लिए मेनका को धरती पर जाने का आदेश देते हैं। मेनका जाती तो है, लेकिन एक ओर वह धरती को आज की तथाकथित मेनकाओं से पटी पड़ी देख भौंचक है तो दूसरी ओर वह पाती है अपने अस्तित्व के लिए संघर्षरत स्त्रियों को, जो अपने साथ हो रहे भेदभाव के विरुद्ध और अपनी अस्मिता की पहचान के लिए संघर्ष कर रही हैं। मेनका विश्वामित्र से मिलती है। लेकिन, विश्वामित्र की जन कल्याणकारी बातें सुन और समझकर वह विश्वामित्र का तप भंग करने से इंकार कर देती है। वह इंद्रलोक भी नहीं लौटती, बल्कि अपनी आवाज को वह अपनी अस्मिता के लिए संघर्ष कर रही धरती की स्त्रियों के साथ मिला देती है।