डॉ. अलका अग्रवाल (सेवानिवृत्त प्राचार्य) राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, झुंझुनू (राज.)
शिक्षा - 1980 में राजनीति विज्ञान में एम.ए., 1992 में एम.फिल., एवं 1996 में पीएच.डी.
उपलब्धियाँ -
1.अनेक शोध-पत्रिकाओं में शोध-पत्र प्रकाशित एवं अनेक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सेमिनारों में पत्र वाचन 2.अनेक राष्ट्रीय सेमिनारों का आयोजन 3. आकाशवाणी केंद्र, जयपुर से कविता पाठ व कहानी पाठ, परिचर्चा संचालन दूरदर्शन केंद्र, जयपुर से कविता पाठ 4. समाचार-पत्रों व पत्रिकाओं में कविता व कहानियों का प्रकाशन 5. बाल पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों में बाल कविता एवं कहानी का प्रकाशन 6. राजस्थान लघुकथाकार कोष एवं राजस्थान लेखिका कोष में नाम सम्मिलित
पुस्तकें -
1. गाँधी दर्शन : विविध आयाम 2. भारतीय वाङ्मय और हिंदी उपन्यास 3. 11 बाल पुस्तिका 4. वातायन (कविता संग्रह) 5.सीमित आकाश (कहानी संग्रह) 6. नखलिस्तान की तलाश में (कविता संग्रह) 7.नन्ही मुन्नी कविताएँ (बाल कविता संग्रह) 8. हो गई छुट्टी (बाल कविता संग्रह) 9.कहानियों की दुनिया (बाल कहानी संग्रह) 10.जब खिलौने रूठ गए (बाल कहानी संग्रह) 11. ऐसा था नानी का बचपन (बाल उपन्यास) 12. देखन में छोटी लगें (लघु कथा संग्रह) 13. टॉफी का बाग (बाल कविता संग्रह) 14. टिम्मी के गोलगप्पे (बाल कहानी संग्रह)
121 लघुकथाएँ, किसे पुकारूँ, काव्य कुंज, कथा कुंज, फेसबुक की कविताएँ, हमारे समय की श्रेष्ठ बाल कथाएँ, नरेन्द्र कोहली एक मूल्यांकन, साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित बाल कथा संचयन में भी रचनाएँ सम्मिलित । माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर एवं कोटा खुला वि.वि. के लिए राज. विज्ञान की पुस्तकों का लेखन कार्य
पुरस्कार एवं सम्मान -
1.2014 में कविता संग्रह 'वातायन' को मीरा काव्य पुरस्कार 2. अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा श्रेष्ठ कविता पुरस्कार-2015 3. 'साहित्य समर्था' द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में श्रेष्ठ कविता हेतु पुरस्कार-2016 4. सलिला संस्था, उदयपुर द्वारा श्रेष्ठ बाल कहानी हेतु चयन-2017 5. साहित्य मंडल, नाथद्वारा ने हिन्दी साहित्य योगदान हेतु सम्मानित किया 2017 6. साहित्य समर्था श्रेष्ठ कहानी पुरस्कार 2021 7.बाल साहित्य अकादमी, राजस्थान द्वारा 'ऐसा था नानी बचपन' को पुरस्कार 2024