Rajendra Prasad Singh

#

About Author

अन्तरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त भाषावैज्ञानिक, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से पीएच.डी.। प्रकाशित कृतियाँ : भाषा का समाजशास्त्र, भारत में नाग परिवार की भाषाएँ, भोजपुरी के भाषाशास्त्र, भोजपुरी व्याकरण, शब्दकोश आ अनुवाद के समस्या, हिन्दी साहित्य का सबाल्टर्न इतिहास, हिन्दी साहित्य प्रसंगवश। सम्पादित पुस्तकें : कहानी के सौ साल : चुनी हुई कहानियाँ, काव्यतारा, काव्य रसनिधि, दलित साहित्य का इतिहास-भूगोल, भोजपुरी-हिन्दी-इंग्लिश लोक शब्दकोश, पिचानवे भाषाओं का समेकित पर्याय शब्दकोश, साहित्य में लोकतंत्र की आवाज। अंग्रेजी में अनूदित पुस्तकें : दि री-राइटिंग प्रॉब्लम्स ऑव भोजपुरी ग्रामर, डिक्शनरी एंड ट्रांसलेशन, लैंग्वेजेज ऑव नाग फैमिली इन इंडिया। इग्नू की पाठ्य पुस्तकें : भोजपुरी भाषा और लिपि, भोजपुरी व्याकरण, भोजपुरी अनुवाद। मॉरीशस सरकार के विशेष अतिथि एवं वहाँ सात दिवसीय व्याख्यान; बी.बी.सी. लंदन तथा एम.बी.सी., पोर्ट लुई सहित देश के कई आकाशवाणी केन्द्रों से साक्षात्कार एवं वार्ताएँ प्रसारित। कई राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलनों, सेमिनारों एवं कार्यशालाओं में सहभागिता तथा व्याख्यान।